Books
eBook
अक्षित अपने माँ-बाप की अकेली औलाद था वह अपने माँ-बाप का प्यार व दुलार पा कर बहुत ही जिद्दी हो गया था और इसी के चलते एक दिन वह हादसे का शिकार हो कोमा में चला जाता है | होश में आने पर उसकी जिंदगी पूरी तरह से पलट जाती है | हरफनमौला बच्चा एक दब्बू इंसान बन गया था | वक्त और हालात की ठोकरे खाने के बाद वह आपने आप को सम्भालने में जुट जाता है | जिन्दगी की जूझन से उभारने व उसे आगे बढ़ाने में एक अनजान ताकत उसका साथ दे रही थी जिसका आभास उसे तब होता है जब उसके साथ कई रहस्यमय एवं अलौकिक घटनाएँ होती हैं | जिन्हें वह बहुत बाद में तब समझ पाता है जब उसकी जिन्दगी में दो अजनबी आते हैं | वह दो अजनबी उसकी जिन्दगी एक बार फिर से…..
eBook
eBook
आज के समय में बहुत लोग ध्यान या मैडिटेशन की ओर आकर्षित हो रहे हैं | कोशिश तो बहुत लोग करते हैं लकिन सफल इका-दुक्का ही हो पाते हैं | असफलता का कारण किसी व्यक्ति विशेष में नहीं है बल्कि ध्यान की विधि में हैं |तंत्र की इस शाखा (विज्ञान भैरव) में इसी समस्या का हल दिया गया है | तंत्र, आत्मा से शुरू हो परमात्मा तक पहुँचने का सबसे सरल उपाय है | तंत्र की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह आप जैसे हैं वैसे का वैसा स्वीकार कर लेता है | यह आपको आपके धर्म या आस्था या विश्वास को छोड़ने को नहीं कहता | यहाँ तक कि तंत्र किसी भौतिकवादी कार्य तक को छोड़ने को नहीं कहता | यह ज्ञान को सिर्फ इसलिए छोड़ने को कहता है ताकि आप जल्द से जल्द इस मार्ग पर आगे बढ़ सकें क्योंकि ज्ञान से अहंकार अपने आप चला आता है जो किसी भी मार्ग पर चलने में मुख्य बाधक है लेकिन यदि आप नहीं छोड़ सकते या नहीं छोड़ पा रहे हैं तब भी तंत्र सीखने में कोई बाधा नहीं है | हाँ, कुछ समय ज्यादा जरूर लगेगा लेकिन आप जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे वैसे-वैसे सब कुछ अपने आप से छूटता चला जाएगा |
eBook
यह कहानी संग्रह बहुत ही रोचक और अनूठी कहानियों से सुसज्जित है | इस संग्रह में कुल १६ कहानियाँ हैं जोकि रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी हुई हैं | आपको हर कहानी पढ़ते हुए ऐसा एहसास अवश्य होगा कि ऐसा आपने भी अपने आस-पास देखा या सुना है लेकिन इसका हल या अंत ऐसा भी हो सकता है, जानकार आप सोचने को मजबूर हो जायेंगे |
eBook
eBook
यह उपन्यास तीन दोस्तों की कॉलेज में मौज-मस्ती और कॉलेज से निकलने के बाद की जिन्दगी पर आधारित है | कॉलेज का प्यार और दोस्ती, अंतिम वर्ष तक अपने चर्म पर पहुँच जाती है और फिर सब अलग-अलग हो जाते हैं लेकिन कोई भी कॉलेज में बिताये पल भूल नहीं पाता | रीना, गौरव से प्रेम करती है लेकिन इजहार नहीं कर पाती है | रीना ये नहीं समझ पा रही थी कि गौरव पास आकर भी दूरी क्यों बनाये रखता है | गौरव को एक सपना कई बार आ चुका था, जिस में उसके पिता किसी जगह भाषण देने गये हैं और अचानक वहाँ दो बम फट जाते हैं | गौरव के पिता, अक्षित गौरव को सम्मोहित कर सपने का राज पता करते हैं | गौरव अपने दोस्त कुणाल को ड्रग्स और आतंकवाद के चुंगल से बचाने में कामयाब हो जाता है | प्रेम-नफ़रत, दोस्ती-दुश्मनी, आध्यात्म-ध्यान, समस्या-हल….. आदि, जैसे कई विषय इस उपन्यास में पिरोये हुए हैं |
